BHU प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BHU admit card 2019: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर प्रवेश परीक्षा (UET और PET) 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि स्नातक (UET) प्रवेश परीक्षा 12 से 16 मई, 2019 और स्नातकोत्तर (PET) प्रवेश परीक्षा 12 से 21 मई, 2019 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक लिखित परीक्षा होगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए सरल नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
BHU admit card 2019: कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, bhu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: 'प्रवेश पत्र' वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: एक नए पेज पुनः निर्देशित किया जाएगा।
चरण 5: ईमेल या पंजीकरण संख्या को दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 6: अब आपका प्रवेश पत्र सामने होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 7: एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
- स्नातक (UET) प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें।
- स्नातकोत्तर (PET) प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X