फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bengaluru Street Fight occured between school girls video viral on social media 

Bengaluru Street Fight: बेंगलुरु की सड़कों पर भिड़ीं स्कूली छात्राएं, खूब चले लात-घूंसे और डंडे, वीडियो वायरल

Wed, 18 May 2022 02:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 18 May 2022 02:46 PM IST
सार

Bengaluru Street Fight: इस वायरल हो रहे वीडियों में साफ तौर पर दिख रहा है कि कई छात्राओं को चोटें आई है। कई लोगों ने मामले में बीच-बचाव किया और छात्राओं को अलग करने की भी कोशिश की।

Bengaluru Street Fight occured between school girls video viral on social media 
Bengaluru Street Fight - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की स्कूली छात्राओं के दो समूहों के बीच लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्राएं लात-घूंसों और डंडों से एक दूसरे को पीटती नजर आ रही है। बड़ी बात यह है कि सभी छात्राएं स्कूल ड्रेस में मौके पर मौजूद थीं। यह घटना कब की है और इसका कारण क्या है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि यह लड़ाई दो स्कूलों के समूह के बीच थी। 



लात-घूंसे और डंडों का इस्तेमाल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसों से वार कर रही हैं। कोई किसी के बाल खींच रहा है तो कोई थप्पड़ मार रहा है और नीचे की ओर धक्का दे रहा है। वहीं, एक छात्रा के हाथों में डंडा भी है जिसका वह इस्तेमाल कर रही है और मौके पर बहुत शोर हो रहा है। मौके पर कुछ लड़के भी मौजूद थे। यूजर्स का कहना है कि इनमें से कुछ लड़कियां बेंगलुरु के मशहूर बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की थीं। 


कई को आई चोट
इस वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कई छात्राओं को चोटें आई है। कई लोगों ने मामले में बीच-बचाव किया और छात्राओं को अलग करने की भी कोशिश की। स्कूल के अधिकारियों ने न तो लड़ाई में हस्तक्षेप किया और न ही अब तक मामले पर कोई बयान जारी किया है। हालांकि, ट्विटर पर कई ऐसे अकाउंट हैं जो कह रहे हैं कि वह इस घटना के समय वहीं मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed