फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BCECE issued notification for admission in undergraduate courses

BCECE 2020: स्नातक पाठ्रयक्रमों में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरा शे़ड्यूल

Thu, 20 Feb 2020 04:08 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 20 Feb 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
BCECE issued notification for admission in undergraduate courses
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board - BCECB) ने संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च, 2020 को समाप्त होगी। यह परीक्षा 12 और 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक और ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। इसके बाद फॉर्म में संशोधन की तिथि 21 मार्च से 24 मार्च तक निर्धारित है।
विज्ञापन


बीसीईसीई (Bihar Combined Entrance Competitive Examination - BCECE) 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड 31 मार्च को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और बायोलॉजी की परीक्षाएं 12 अप्रैल और एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Cut-Copy-Paste ढूंढने वाला वो शख्स, जिसने आसान बनाई हमारी जिंदगी

बीसीईसीई के माध्यम से 12वीं पास कर चुके विद्यार्थिय स्नातक पाठ्यक्रमों, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी समेत स्नातक स्तर पर पैरामेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों और एग्रीकल्चर से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।


बता दें बीसीईसीई से मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कराता हैं। क्योंकि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होता है। जबकि एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NEET UG परीक्षा आयोजित होती है।

इच्छुक आवेदक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'bceceboard.bihar.gov.in' पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक विषय में आवेदन के लिए 500 रुपये और चारों विषयों के लिए आवेदन करने पर 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए एक विषय में आवेदन के लिए 1000 रुपए और सभी चार विषयों  में आवेदन के लिए 1100 रुपए का शुल्क रखा गया है।

BCECE 2020 की अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
BCECB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed