फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cut-Copy-Paste ढूंढने वाला वो शख्स, जिसने आसान बनाई हमारी जिंदगी

Thu, 20 Feb 2020 01:57 PM IST
बीबीसी हिंदी Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 20 Feb 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Larry Tesler the man who invented cut copy paste option in computer system
लैरी टेस्लर - फोटो : Wiki

अगर आप कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो CUT...COPY..PASTE कमांड की अहमियत समझते होंगे। ये तीन कमांड ऐसे हैं जिनके बिना काम करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इन तीन कमांड्स ने हमारी जिंदगी और काम को बेहद आसान बना दिया।लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कमांड्स की खोज किसने की थी? उस शख्स का बीते सोमवार को ही निधन हो गया है। उनके बारे में आगे पढ़ें।

Larry Tesler the man who invented cut copy paste option in computer system
File Photo
  • इन तीनों कमांड का ईजाद करने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट का नाम है- लैरी टेस्लर (Larry Tesler)। 74 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।
  • टेस्लर ने अपने करियर का बड़ा वक्त अमेरिकी कंपनी जेरॉक्स में गुजारा था। उनके निधन पर जेरॉक्स ने उन्हें ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।
  • कंप्यूटर में यूजर इंटरफेस के विकास के शुरुआती चरण में जिन लोगों ने अभूतपूर्व योगदान दिया, टेस्लर उनमें से एक थे।
Larry Tesler the man who invented cut copy paste option in computer system
लैरी टेस्लर - फोटो : Wiki
  • साल 1960 के दशक में टेस्लर ने सिलिकॉन वैली में काम करना शुरू किया था। यह वो वक्त था जब कंप्यूटर कुछ लोगों तक ही सीमित था।
  • वो टेस्लर ही थे जिन्होंने कट, कॉपी और पेस्ट (Cut, Copy, Paste) कमांड ईजाद की और कंप्यूटर को आम लोगों के लिए भी सुगम बना दिया।
  • इसके अलावा उन्होंने फाइंड और रिप्लेस (Find and Replace) जैसे अन्य कई कमांड्स बनाए थे, जिनसे टेक्स्ट लिखने से लेकर सॉफ्टवेयर डेवलप करने जैसे कई काम आसान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Larry Tesler the man who invented cut copy paste option in computer system
लैरी टेस्लर - फोटो : Wiki
  • लैरी टेस्लर का जन्म न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स में साल 1945 में हुआ था। उनकी पढ़ाई कैलिफोर्निया के स्टैन्फर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी।
  • ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने यूजर इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता हासिल की। इसका पूरा मकसद यही था कि कंप्यूटर को किस तरह लोगों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें : Air Force One: जानें उस विमान की ताकत, जिससे भारत आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

  • स्टीव जॉब्स ने लैरी को एप्पल में आने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने 17 साल वहां काम किया।
विज्ञापन
Larry Tesler the man who invented cut copy paste option in computer system
File Photo
  • एप्पल छोड़ने के बाद उन्होंने एक एजुकेशन स्टार्ट-अप शुरू किया। इसके अलावा थोड़े-थोड़े वक्त अमेजन और याहू में भी रहे।
  • यूं तो टेस्लर ने कंप्यूटर के क्षेत्र में बहुत कुछ काम किया है लेकिन उनका सबसे महत्वूर्ण और वो काम जिसने उन्हें पहचान भी दिलाई वो- CUT...COPY..PASTE कमांड ही है।

ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा

  • साल 1983 में एप्पल के सॉफ्टवेयर में लिसा कंप्यूटर पर इस कमांड को शामिल किया गया था और मूल मैकिन्तोश में भी उसी साल जारी किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed