{"_id":"691c000c962e72250609afcd","slug":"bbose-time-table-2025-released-check-class-10-and-12-exam-schedule-here-2025-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BBOSE Exam Dates 2025: बीबोस 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, नौ दिसंबर से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BBOSE Exam Dates 2025: बीबोस 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, नौ दिसंबर से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल
Tue, 18 Nov 2025 10:41 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:41 AM IST
सार
BBOSE Exam Dates 2025 OUT: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 10 और 12 के लिए 2025 की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी टाइम-टेबल देख सकते हैं, जिसमें विषयवार परीक्षा तिथियां, समय और निर्देश शामिल हैं।
विज्ञापन
Date Sheet 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BBOSE Exam Dates 2025: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की जून तथा दिसंबर परीक्षाओं का विस्तृत टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक दो अलग-अलग पालियों में आयोजित होंगी। इसके पहले प्रायोगिक परीक्षाएं 5 से 8 दिसंबर के बीच संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं 10वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेंगी, जिन्हें दो पालियों में लिया जाएगा। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 से 9 दिसंबर के बीच होंगी।
विज्ञापन
BSEB Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड, गलती है तो जल्द कराएं सुधार
विज्ञापन
12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 2025
| परीक्षा तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
|---|---|---|
| 9 दिसंबर | मैथिली, बंग्ला | मगही |
| 11 दिसंबर | हिंदी | अंग्रेजी |
| 12 दिसंबर | गणित | रसायन विज्ञान |
| 15 दिसंबर | जीव विज्ञान | भौतिक विज्ञान |
| 16 दिसंबर | भूगोल | इतिहास |
| 17 दिसंबर | संस्कृत, अरबी | मनोविज्ञान |
| 18 दिसंबर | अर्थशास्त्र | गृहविज्ञान |
| 19 दिसंबर | राजनीति विज्ञान | समाजशास्त्र |
| 20 दिसंबर | योग एवं शारीरिक शिक्षा | कंप्यूटर विज्ञान |
| 22 दिसंबर | संगीत | चित्रकला |
| 23 दिसंबर | व्यवसाय अध्ययन | शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र |
| 24 दिसंबर | उर्दू | लेखाशास्त्र, भोजपुरी |
10वीं का परीक्षा कार्यक्रम 2025
| परीक्षा तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
|---|---|---|
| 15 दिसंबर | विज्ञान | चित्रकला |
| 16 दिसंबर | गृह विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 17 दिसंबर | अंग्रेजी | गणित |
| 18 दिसंबर | हिंदी | भारतीय संस्कृति एवं विरासत |
| 19 दिसंबर | योग एवं शारीरिक शिक्षा | बेसिक कंप्यूटर |
| 20 दिसंबर | उर्दू | संस्कृत |
| 22 दिसंबर | व्यवसाय अध्ययन | मैथिली |
| 23 दिसंबर | भोजपुरी व बांग्ला | अरबी व फारसी |
कमेंट
कमेंट X