BBOSE June 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाएं टलीं, अब इन तारीखों पर होंगी; देखें नई डेटशीट
BBOSE June 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बीबीओएसई जून 2026 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपरिहार्य कारणों से 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं अगस्त में नई तारीखों पर आयोजित होंगी।
विस्तार
BBOSE June 2026 Exam: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) जून 2026 सत्र की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड ने परीक्षा दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की संशोधित डेटशीट नीचे उपलब्ध हैं।
किन परीक्षाओं की तारीख बदली गई है?
बोर्ड के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों की वजह से कुछ परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है।
10वीं के लिए नई तारीखें
- विज्ञान (216) की परीक्षा अब 11 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
- ड्राइंग (223) की परीक्षा 11 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
- हिंदी (201) की परीक्षा 12 अगस्त को पहली पाली में होगी।
- भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) की परीक्षा 12 अगस्त को दूसरी पाली में होगी।
12वीं के लिए नई तारीखें
- हिंदी (301) की परीक्षा अब 17 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
- अंग्रेजी (302) की परीक्षा 17 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
- भूगोल (315) की परीक्षा 18 अगस्त को पहली पाली में होगी।
- इतिहास (314) की परीक्षा 18 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
परीक्षा का समय क्या रहेगा?
बीबीओएसई की 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए समय पहले जैसा ही रहेगा।
थ्योरी परीक्षा
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।
प्रायोगिक परीक्षा
- पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
बीबीओएसई 10वीं का संशोधित टाइमटेबल
थ्योरी परीक्षा
| तारीख | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 31 जुलाई 2026 | गृह विज्ञान (220) | सामाजिक विज्ञान (217) |
| 1 अगस्त 2026 | अंग्रेजी (202) | गणित (215) |
| 6 अगस्त 2026 | योग एवं शारीरिक शिक्षा (218) | बेसिक कंप्यूटर (221) |
| 7 अगस्त 2026 | उर्दू (203) | संस्कृत (204) |
| 8 अगस्त 2026 | व्यवसाय अध्ययन (219) | मैथिली (206) |
| 10 अगस्त 2026 | भोजपुरी (205), बंगाली (207) | अरबी (208), फारसी (209) |
| 11 अगस्त 2026 (संशोधित) | विज्ञान (216) | ड्राइंग (223) |
| 12 अगस्त 2026 (संशोधित) | हिंदी (201) | भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) |
प्रायोगिक परीक्षा
| तारीख | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 25 जुलाई 2026 | गृह विज्ञान (220) | बेसिक कंप्यूटर (221) |
| 27 जुलाई 2026 | योग एवं शारीरिक शिक्षा (218) | विज्ञान (216) |
| 28 जुलाई 2026 | ड्राइंग (223) | कोई परीक्षा नहीं |
बीबीओएसई 12वीं का संशोधित टाइमटेबल
थ्योरी परीक्षा
| तारीख | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 31 जुलाई 2026 | गणित (310) | रसायन विज्ञान (312) |
| 1 अगस्त 2026 | जीव विज्ञान (313) | भौतिकी (311) |
| 6 अगस्त 2026 | मैथिली (306), बंगाली (307) | लेखाशास्त्र (319), भोजपुरी (305) |
| 7 अगस्त 2026 | संस्कृत (303), अरबी (308) | मनोविज्ञान (321) |
| 8 अगस्त 2026 | अर्थशास्त्र (317) | गृह विज्ञान (320) |
| 10 अगस्त 2026 | राजनीति विज्ञान (316) | समाजशास्त्र (323) |
| 11 अगस्त 2026 | योग एवं शारीरिक शिक्षा (328) | कंप्यूटर विज्ञान (322) |
| 12 अगस्त 2026 | संगीत (327) | ड्राइंग (326) |
| 13 अगस्त 2026 | व्यवसाय अध्ययन (318) | शिक्षा शास्त्र (324), दर्शनशास्त्र (325) |
| 14 अगस्त 2026 | उर्दू (304) | मगही (309) |
| 17 अगस्त 2026 (संशोधित) | हिंदी (301) | अंग्रेजी (302) |
| 18 अगस्त 2026 (संशोधित) | भूगोल (315) | इतिहास (314) |
प्रायोगिक परीक्षा
| तारीख | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 25 जुलाई 2026 | भौतिकी (311), ड्राइंग (326) | रसायन विज्ञान (312), भूगोल (315) |
| 27 जुलाई 2026 | जीव विज्ञान (313), मनोविज्ञान (321) | योग एवं शारीरिक शिक्षा (328), गृह विज्ञान (320) |
| 28 जुलाई 2026 | कंप्यूटर विज्ञान (322) | संगीत (327) |
कमेंट
कमेंट X