{"_id":"64007fca3ead2a94c307f648","slug":"bank-of-india-po-exam-date-2023-released-know-about-exam-online-at-bankofindia-co-in-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया पीओ भर्ती परीक्षा की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया पीओ भर्ती परीक्षा की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम
Thu, 02 Mar 2023 04:22 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:22 PM IST
सार
BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - I (JMGS I) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bank Of India PO Exam Date 2023 Released: बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - I (JMGS I) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 19 मार्च, 2023 को आयोजित की जानी है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर डाउनलोड की जाएगी।
विज्ञापन
बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है किअंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी वर्णनात्मक पेपर की परीक्षा को छोड़कर परीक्षा द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर की परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी। यानी इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर में प्राप्त अंकों को मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में 350 क्रेडिट ऑफिसर और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में 150 आईटी ऑफिसर शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- 'करियर-डाउनलोड कॉल लेटर' पर जाएं।
- जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - I एडमिट कार्ड लिंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X