फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bangalore University Final Year UG exams 2020 postponed- Revised schedule on bangaloreuniversity.ac.in

बंगलूरू विश्वविद्यालय: यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित, ये रहा संशोधित शेड्यूल

Sat, 26 Sep 2020 12:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Sep 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bangalore University Final Year UG exams 2020 postponed- Revised schedule on bangaloreuniversity.ac.in
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं  25 सितंबर और 28 सितंबर को आयोजित होनी थी। विश्वविद्यालय अब इन परीक्षाओं को अक्टूबर में आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए संशोधित शेड्यूल भी जारी किया है। अब ये परीक्षाएं 4 और 6 अक्टूबर को आयोजित होंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MHT CET: एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


शीर्ष अदालत के आदेश के बाद बंगलूरू विश्वविद्यालय ने आखिरी वर्ष की परीक्षाओं को आयोजित कराने की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय का कहना था कि स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। अंतिम वर्ष के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए पीजी आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, साइंस कोर्स के लिए डेट शीट  भी जारी कर दी थी। विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों से परीक्षाओं के दौरान पीपीई कीट, फेस शील्ट व सैनिटाइजर आदि इंतजामों के साथ तैयार रहने के लिए कहा था। गौरतलब है कि अक्टूबर में होने वाले अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कोविड-19 संक्रमण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के पहले वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। यूजीसी ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद ये संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें  यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष के छात्रों के पहले  सेमेस्टर के बैच की कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं  8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed