फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Balvatika will be opened for children in 450 Kendriya Vidyalaya

NEP: 450 केंद्रीय विद्यालयों में नौनिहालों के लिए खुलेंगी बालवाटिका, 2022 में 49 केवी में पायलट प्रोजेक्ट सफल

Thu, 06 Jul 2023 06:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा सीमा शर्मा, एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
सीमा शर्मा, एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 06:10 AM IST
सार

केवी संगठन बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन की घोषणा करेगा। अभिभावकों को 18 जुलाई तक आवेदन पत्र भरना होगा। 20 जुलाई को मेरिट जारी होगी और 21 से 28 जुलाई तक दाखिले होंगे।

विज्ञापन
Balvatika will be opened for children in 450 Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के 450 केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन के स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत पहली बार बालवाटिका-तीन (पहले प्री-स्कूल होता था ) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की मंगलवार को हुई काउंसिल बैठक में 450 केवी में बालवाटिका-तीन की पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी मिली 
विज्ञापन


केवी संगठन बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन की घोषणा करेगा। अभिभावकों को 18 जुलाई तक आवेदन पत्र भरना होगा। 20 जुलाई को मेरिट जारी होगी और 21 से 28 जुलाई तक दाखिले होंगे। इसके बाद 29 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। खास बात यह है कि यूपी, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली क्षेत्र समेत कई अन्य राज्यों के केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका-तीन की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 49 केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में बालवाटिका का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है। देश के सभी 1,200 केंद्रीय विद्यालयों को बालवाटिका से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन


इन केवी में बालवाटिका कक्षाएं चलेंगी
यूपी (47 केवी) का आगरा रीजन : चांदीनगर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मेरठ, मुरादनगर, बागपत, हजरतपुर, रामपुर, सरसवा, बबीना कैंट, बरेली, अरमापुर, बलरामपुर, बंदायु, लखनऊ, कानपुर, पीलीभीत, उन्नाव, प्रयागराज, कुशीनगर, वाराणसी, बलिया, गोंडा, सलीमपुर, शक्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उत्तराखंड (21 केवी) : अलमोड़ा, बीरपुर, देहरादून, मसूरी, रायवाला, रानीखेत, रुड़की, उत्तरकाशी।
 गुरुगाम रीजन : गुरुग्राम, मानेसर, करनाल, सिरसा, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल शामिल हैं।
 हिमाचल प्रदेश : योल कैंट, हमीरपुर, चमेरा, डलहौजी, कैलांग, नालेटी, कुल्लू शामिल हैं।
 दिल्ली : छावला, दिल्ली कैंट, जेएनयू कैंपस, पश्चिम विहार, शालीमार बाग, रोहिणी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केवी शामिल हैं।
 जम्मू-कश्मीर : जम्मू, कठुआ, नगरोटा, श्रीनगर, कारगिल, लेह, बंटालेब।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed