फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ayush NEET UG second round Counselling Window open, apply like this

Ayush NEET UG Counselling 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग के पंजीकरण के लिए खुली विंडो, ऐसे करें आवेदन

Wed, 18 Sep 2024 03:25 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 18 Sep 2024 03:25 PM IST
सार

Ayush NEET UG Counselling 2024:
आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) 2024 ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) के लिए राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण आज, 18 सितंबर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Ayush NEET UG second round Counselling Window open, apply like this
पंजीकरण

विस्तार

Ayush NEET UG Counselling 2024: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) 2024 ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) के लिए राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण आज, 18 सितंबर से शुरू कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आयुष यूजी राउंड 2 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण विंडो 23 सितंबर को बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा के लिए, सरकारी संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और निजी कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा सीटों के 15% के साथ-साथ डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटों के लिए AACCC आयुष काउंसलिंग आयोजित की जाती है। शेष 85% राज्य कोटा सीटों का प्रबंधन संबंधित राज्य परामर्श प्राधिकरणों द्वारा किया जाता है। NEET आयुष काउंसलिंग 2024 के माध्यम से, BAMS, BUMS, BHMS, BSMS और BNYS कार्यक्रम प्रदान करने वाले 914 कॉलेजों में कुल 52,720 सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


पंजीकरण शुल्क
प्रवेश प्रकार वर्ग पंजीकरण शुल्क
AIQ-सरकारी-कॉलेज
AIQ सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज
केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संस्थान
अनारक्षित (यूआर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग- नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी) अभ्यर्थी

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (PwD) उम्मीदवार
1000 रुपये


500 रुपये
डीम्ड विश्वविद्यालय सभी श्रेणियां 5000 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां
  • दूसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग- 19 सितंबर से 23 सितंबर
  • दूसरे राउंड का सीट आवंटन- 24-25 सितंबर
  • सीट आवंटन परिणाम- 26 सितंबर
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट- 27 सितंबर -3 अक्तूबर
आवश्यक दस्तावेज
  • कक्षा 10 की अंकतालिका
  • कक्षा 12 की अंकतालिका
  • एनईईटी परिणाम
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • विकलांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • नीट प्रवेश पत्र
  • वैध पहचान प्रमाण
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed