AYUSH NEET PG 2023: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, इस टाइम से पहले करें आवेदन
AYUSH NEET PG Counselling 2023: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार डिटेल पढ़कर नीचे बताए समय से पहले आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET PG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति आज, 24 अक्तूबर को आयुष नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- aaccc.admissions.nic.in पर जाकर आयुष नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन विंडो दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा आज रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 से 26 अक्तूबर के बीच की जाएगी। आयुष नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 27 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को 28 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2023 तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
पंजीकरण और सीट आवंटन प्रक्रिया में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें पंजीकरण
- आधिकारिक वेबसाइट - aaccc.admissions.nic.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर रजिस्टर करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- नई स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी।
- पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- पंजीकरण फॉर्म जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X