{"_id":"5fec537635af5d7117525ec6","slug":"ayush-neet-counselling-2020-round-2-result-declared-on-aaccc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आयुष NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
Wed, 30 Dec 2020 04:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 30 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष नीट काउंसलिंग 2020 राउंड 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी मंत्रालय ने बुधवार को नीट काउंसलिंग 2020 राउंड 2 का रिजल्ट जारी किया है। आयुष NEET काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने राउंड 2 काउंसिंग के लिए अप्लाई किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
aaccc.gov.in
इसे भी पढ़ें-CBSE Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री निशंक कल करेंगे दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा
विज्ञापन
सभी सफल उम्मीदवार 31 दिसंबर 2020 से 9 जनवरी 2021 तक संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आयुष नीट काउंसलिंग 2020 राउंड का रिजल्ट
- सबसे पहले आयुष की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर नीट काउंसिंग 2020 राउंड 2 रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-जानिए किन राज्यों में क्या है स्कूलों के फिर से खुलने का अपडेट, मुंबई में 15 जनवरी 2021 तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
बता दें कि तीसरे राउंड का पंजीकरण 13 जनवरी से 16 जनवरी 2021 शाम 5 बजे तक शुरू होगा। तीसरे राउंड के परिणाम 30 जनवरी 2021 को घोषित होंगे। अभ्यर्थी तीसरे राउंड के रिजल्ट को भी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही देख सकते हैं। अभ्यर्थी आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। इसके अलावा, नीचे आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है, जहां क्लिक करके अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आयुष नीट काउंसलिंग 2020 राउंड 2 का रिजल्ट देखें
कमेंट
कमेंट X