फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Awaiting Punjab Board Class 10th and 12th Results? Here's When They Were Announced in the Past 5 Years

Punjab Board Result: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार, जानें पिछले पांच वर्षों में कब आया रिजल्ट

Tue, 15 Apr 2025 04:25 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Apr 2025 04:25 PM IST
सार

Punjab Board 10th-12th Result 2025: पंजाब बोर्ड  के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पिछले पांच वर्षों में बोर्ड ने किन-किन तारीखों को परिणाम घोषित किए थे, जिससे इस साल के संभावित रिजल्ट की टाइमिंग का अंदाजा लगाया जा सके।

विज्ञापन
Awaiting Punjab Board Class 10th and 12th Results? Here's When They Were Announced in the Past 5 Years
PSEB Punjab Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

PSEB Punjab Board Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के छात्र बेसब्री से 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स की नजरें ऑफिशियल घोषणा पर टिकी हुई हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछले पांच वर्षों में बोर्ड ने किस तारीख को परिणाम जारी किए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रिजल्ट कब तक घोषित हो सकता है।

विज्ञापन


रिजल्ट की घोषणा होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in) पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे और अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। बीते साल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे 18 अप्रैल को और कक्षा 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को घोषित किए थे।  

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट लेने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जाना होगा। मार्कशीट भविष्य की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक आवश्यक दस्तावेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा हर साल अलग-अलग तारीखों पर होती रही है। 2024 में यह परिणाम 18 अप्रैल को जारी किया गया, जबकि पिछले साल यानी 2023 में 26 मई को घोषित किया गया था। 2022 में परिणाम 5 जुलाई को, 2021 में 18 मई को और 2020 में 29 मई को आए थे। इन तारीखों से साफ है कि हर साल रिजल्ट की घोषणा परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया की स्थिति के आधार पर बदलती रही है।

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 

कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा भी हर वर्ष अलग-अलग तारीखों पर होती रही है। 2024 में यह रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया, जबकि 2023 में यह 24 मई को घोषित हुआ था। 2022 में यह तारीख 28 जून थी, वहीं 2021 और 2020 में क्रमश: 30 जुलाई और 21 जुलाई को परिणाम जारी किए गए थे।

टेबल इस प्रकार है:

 
वर्ष कक्षा 10वीं   कक्षा 12वीं  
2024 18 अप्रैल 30 अप्रैल
2023 26 मई 24 मई
2022 5 जुलाई 28 जून
2021 18 मई 30 जुलाई
2020 29 मई 21 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed