{"_id":"631e59a25173fd2d873d5a35","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-2022-will-be-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 की घोषणा जल्द, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 की घोषणा जल्द, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म
Mon, 12 Sep 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:15 AM IST
सार
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 की घोषणा जल्द होने वाली है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा था। नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
2019 में एक लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
वर्ष 2019 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।
कमेंट
कमेंट X