{"_id":"629ecd931c0aa84bdf170c16","slug":"assam-hslc-result-out-check-assam-board-hslc-class-10-result-at-sebaonline-org-pass-percentage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam Board 10th Result: असम बोर्ड ने जारी किया दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इतने छात्रों ने मारी बाजी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam Board 10th Result: असम बोर्ड ने जारी किया दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इतने छात्रों ने मारी बाजी
Tue, 07 Jun 2022 05:19 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:19 PM IST
सार
Assam Board 10th Result: परिणाम को अब आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। छात्रों को इसके लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसा महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रयोग करना पडे़गा।
विज्ञापन
Assam HSLC Result Out
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन, असम (SEBA) ने कक्षा दसवीं (HSLC) की बोर्ड परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से परिणाम मंगलवार 7 जून, 2022 की सुबह ऑनलाइन रूप में जारी किए गए हैं। परिणाम को चेक करने का लिंक अब वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मैं भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट पर results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in या assamresult.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
समय से पहले जारी हुए परिणाम
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन, असम ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने का समय मंगलवार सुबह 10 बजे निर्धारित किया था। हालांकि, बोर्ड ने निर्धारित समय से पहले ही सुबह 9 बजे परिणाम को जारी कर दिया। परिणाम को अब आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। छात्रों को इसके लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसा महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रयोग करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या रहा रिजल्ट
बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन, असम की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा दसवीं में छात्रों का सफलता प्रतिशत कुल 56.49 फीसदी रहा है। इनमें 58.80 लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 54.49 लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। यानी की इस परीक्षा में बाजी लड़कों ने मारी है।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
छात्र परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10 के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X