फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam HSLC Result 2025: Assam Board Class 10th result Not Declared Today, CM Himanta Biswa Sarma Clarifies

Assam HSLC Result: आज जारी नहीं होगा असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

Thu, 10 Apr 2025 07:44 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 10 Apr 2025 07:44 AM IST
सार

Assam HSLC Result: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 10 अप्रैल, 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित नहीं करेगा। नतीजे तैयार होने के बाद, बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा।

विज्ञापन
Assam HSLC Result 2025: Assam Board Class 10th result Not Declared Today, CM Himanta Biswa Sarma Clarifies
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Assam HSLC Result: असम में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) 10 अप्रैल को 10वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा करेगा। हालांकि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर छात्रों और उनके अभिभावकों को जानकारी दी कि नतीजे 10 अप्रैल को नहीं घोषित होंगे। नतीजे तैयार होने के बाद, बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा।

विज्ञापन


परिणाम जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री सरमा ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, "मैं सभी अभिभावकों और छात्रों को सूचित करना चाहता हूं कि HSLC परीक्षा परिणाम कल घोषित नहीं किए जाएंगे। जैसे ही परिणाम तैयार होंगे, बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा। कृपया धैर्य रखें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी से 3 मार्च तक हुई परीक्षा

असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

पिछले साल 20 अप्रैल को घोषित हुए थे परिणाम

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल 20 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था। पिछले साल पास प्रतिशत 2023 में 72.69 प्रतिशत से बढ़कर 75.7 प्रतिशत हो गया।

SEBA HSLC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को निम्नलिखित सरल कदमों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या results.sebaonline.org पर जाएं। 
  • अब होमपेज में "SEBA Assam HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed