Assam HSLC Result 2022: सात जून को जारी होगा असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
SEBA Assam HSLC Result 2022: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद असम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम HSLC परिणाम 07 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SEBA Assam HSLC Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC), या कक्षा 10वीं का परिणाम मंगलवार, 07 जून, 2022 को घोषित करेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद असम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि की।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम HSLC परिणाम 07 जून, 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, असम एचएसएलसी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइटों- sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर उपलब्ध होगा। असम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें : UK Board Results: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में छात्र-छात्राओं में रही कड़ी टक्कर, देखें किस टॉपर को मिले कितने अंक
इस वेबसाइट पर देख सकेंगे HSLC रिजल्ट
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (HSLC) का परिणाम 07 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। पिछले साल HSLC परीक्षा में पास प्रतिशत 93.10 फीसदी था। SEBA HSLC परिणाम 2022 के विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट- sebaonline.org पर जाएं।
असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की गई थी, और एचएसएलसी के पेपर सभी परीक्षा के दिनों में दो पालियों में आयोजित किए गए थे। इस साल SEBA HSLC परीक्षा में बैठने के लिए कुल 4 लाख 31 हजार 132 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां जानें 10वीं-12वीं का पास पर्सेंटेज
असम एचएसएलसी परिणाम 2022 की चेक करने का आसान तरीका
- एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- sebaonline.org पर जाना चाहिए।
- होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'HSLC परिणाम 2022'।
- रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- असम HSLC 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़ें : Board Exam Results: एक साथ चार राज्यों की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कहां कैसा रहा रिजल्ट
यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 Out : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 2021 के मुकाबले कम रहा रिजल्ट
कमेंट
कमेंट X