Assam HSLC Result: असम बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
Assam HSLC Compartmental Result: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज एचएसएलसी कंपार्टमेंटल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे नीच बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam HSLC Compartmental Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने आज HSLC कंपार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने कंपार्टमेंटल परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबासइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट (sebaonline.org.) पर जाना होगा।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
बोर्ड ने असम एचएसएलसी कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2024 से 3 जून, 2024 तक किया था। जो उम्मीदवार अपने परिणाम देखना चाहते हैं, उन्हें विवरण तक पहुंचने के लिए रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने होंगे। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने होंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
जो अभ्यर्थी अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
- होम पेज पर असम एचएसएलसी कंपार्टमेंटल परिणाम 2024 की जांच करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर आदि सबमिट करना होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- विवरण सत्यापित करें और पृष्ठ को सहेजें।
- परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
कमेंट
कमेंट X