Assam HS Result 2024: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, देखें स्ट्रीम-वार उत्तीर्ण प्रतिशत
AHSEC 12th Result 2024: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उच्चतर माध्यमिक परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AHSEC 12th Result 2024: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद या एएचएसईसी ने आज, 09 मई को असम उच्चतर माध्यमिक परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र असम बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों (Resultsassam.nic.in, ahsec.assam.gov.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष ऐसा रहा रिजल्ट
AHSEC ने राज्य भर में 12 फरवरी से 13 मार्च तक कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में करीब 03 लाख छात्र शामिल हुए थे। राज्य भर में 12 फरवरी से 13 मार्च तक कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आयोजित की गई थी।
- असम उच्चतर माध्यमिक की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 2,01,089 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 1,77,434 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें प्रथम श्रेणी में 41,133 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, 66,408 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से और 69,890 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.24 फीसदी रहा।
- असम उच्चतर माध्यमिक की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 54,552 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 49,256 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें प्रथम श्रेणी में 14,056 छात्रो और 11,381 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, 10,735 छात्र और 7,466 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से और (3,683+1,866) विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। साइंस स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.29 फीसदी रहा।
- असम उच्चतर माध्यमिक की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल (12,344+5,051)) छात्र शामिल हुए, जिनमें से (10,783+4,573) छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें प्रथम श्रेणी में (3,948+2,244) छात्रो ने परीक्षा उत्तीर्ण की, (4,439+1,613) छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से और (2,396+716) विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.28 फीसदी रहा।
असम एचएस परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने की। उन्होंने कल एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया, "असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) कल सुबह 09 बजे एचएस परीक्षा परिणाम-2024 घोषित करेगा। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति सुबह 7 बजे जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।''
असम का बक्सा जिला 97.44% के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है। पिछले साल, AHSEC कक्षा 12वीं का परिणाम जून में घोषित किया गया था और विज्ञान के लिए 84.96%, वाणिज्य के लिए 79.57% और कला के लिए 70.12% उत्तीर्ण प्रतिशत था। पिछले वर्ष की तुलना में असम एचएस परिणामों में सुधार देखा गया है और सभी स्ट्रीम में उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ गया है
कमेंट
कमेंट X