फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam Government to Abolish 8000 Vacant Posts of School Teachers

Assam SSA: असम सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल शिक्षकों के 8000 रिक्त पद होंगे समाप्त

Tue, 08 Nov 2022 05:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 05:32 PM IST
सार

असम सरकार ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार विभिन्न स्कूलों में रिक्त आठ हजार पदों को समाप्त करने जा रही है।

विज्ञापन
Assam Government to Abolish 8000 Vacant Posts of School Teachers
Assam Teacher Recruitment Cancelled - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam Teacher Recruitment Cancelled : असम सरकार ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने विभिन्न स्कूलों में रिक्त आठ हजार पदों को समाप्त करने का फैसला किया है। असम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के 8,000 रिक्त पदों को खाली ही रखेगी यानी कि इन्हें समाप्त कर देगी, क्योंकि बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक पहले से ही सरबा शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि राज्य सरकार ने 2020 में निम्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरबा शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत कार्यरत 11,206 संविदा शिक्षकों को नियमित वेतनमान और अन्य लाभ देने की पेशकश की थी। नियमित शिक्षक और संविदा शिक्षकों की सुविधाओं और वेतन-भत्तों में ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की आवश्यकता नहीं है। 

मंत्री पेगू ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस लगभग नियमितीकरण के खिलाफ तर्कसंगतता बनाए रखने के लिए, सरकार ने दोहरे और वित्तीय तटस्थता से बचने के लिए नियमित शिक्षकों के 8000 स्वीकृत पदों को खाली रखने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि चूंकि इन रिक्त पदों पर भर्ती को रोक दिया गया है और संविदा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तक लंबी अवधि के लिए रखा जाएगा। इसलिए, सरकार ने इसे रिक्त पदों को समाप्त करने को वित्तीय लिहाज से विवेकपूर्ण माना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में नामांकन में वृद्धि के कारण आवश्यकता पड़ने पर पदों का सृजन और नियुक्तियां कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed