फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam government create 819 new posts of teachers for tea garden schools

Tea Garden Schools: चाय बागान स्कूलों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति, सरकार 819 नए पद करेगी सृजित

Thu, 23 Mar 2023 10:16 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 10:16 AM IST
सार

Assam government: असम सरकार ने 422 चाय बागान स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 819 नए पद सृजित करेगी। सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। 

विज्ञापन
Assam government create 819 new posts of teachers for tea garden schools
Teacher Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam government on Tea Garden Schools: असम सरकार ने 422 चाय बागान स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 819 नए पद सृजित करेगी। सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कहा कि सरकार चाय बागान प्रबंधन द्वारा संचालित स्कूलों का प्रांतीयकरण करेगी। प्रांतीयकरण का मतलब है कि सरकार एक गैर-सरकारी स्कूल की सभी देनदारियों को अपने ऊपर ले लेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "मौजूदा शिक्षकों की सेवा प्रांतीय नहीं होगी, वे मौजूदा मानदंडों के तहत काम करना जारी रखेंगे। हम शिक्षकों के अतिरिक्त पद सृजित करेंगे और उन्हें सरकारी शिक्षकों के रूप में नियुक्त करेंगे।" पेगू ने कहा कि चाय बागान समुदायों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए असम सरकार इस उद्देश्य के लिए 33 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के लाभार्थियों के लिए नगरपालिका क्षेत्रों में भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया को कारगर बनाने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 190 विभिन्न परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 441.86 करोड़ रुपये का ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (आरआईडीएफ) ऋण लेने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन

बरुआ ने कहा कि कैबिनेट ने खराब वित्तीय पृष्ठभूमि वाले उद्यमियों को समर्थन देने के लिए बजट प्रस्तावों के अनुसार 1,000 करोड़ रुपये भी मंजूर किए। 2023-24 के असम बजट के अनुसार, सरकार अगले तीन वर्षों में बीपीएल और कम आय वाले परिवारों के दो लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी सृजकों में बदलने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए अगले वित्त वर्ष में एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed