असम पेपर लीक मामला: तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, सीआईडी कर रही जांच
Assam Paper Leak Case: असम के विभिन्न हिस्सों से कई छात्रों को बुधवार 10 वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के एक प्रश्न पत्र के कथित लीक मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारियां हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam class 10 Question Paper Leak Case: असम के विभिन्न हिस्सों से कई छात्रों को बुधवार 10 वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के एक प्रश्न पत्र के कथित लीक मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारियां हो चुकी है। सीआईडी के अधिकारी ने कहा, "हमने पूरे असम में छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए गुवाहाटी लाया गया है।" हालांकि, उन्होंने इस बारे में और जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां से अब तक करीब छह छात्रों को हिरासत में लिया जा चुका है। शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के लिए सीआईडी जांच कर रही है। पेगू ने कहा, "कुछ छात्रों और अन्य को अब तक गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। लेकिन हमें धैर्य रखना होगा और पेपर लीक कहां से हुआ, यह जानने के लिए सीआईडी जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा।"
वहीं विपक्षी कांग्रेस ने दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा गेट पर प्रदर्शन कर प्रश्नपत्र लीक होने या नहीं होने की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा, "सरकार ने हमें सदन में बताया कि परीक्षा रद्द कर दी गई, क्योंकि कुछ सामग्री व्हाट्सएप पर थी। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वास्तव में क्या हुआ था।"
इसे भी पढ़ें: Assam Board Paper Leak: असम बोर्ड एचएसएलसी पेपर लीक मामले में 22 लोग हिरासत में, परीक्षा अब दोबारा होगी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) की कक्षा 10 की सामान्य विज्ञान परीक्षा रविवार देर रात प्रश्न पत्र के लीक होने की खबरों के बाद रद्द कर दी गई। सेबा की अधिसूचना के अनुसार सामान्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा अब 30 मार्च को होगी। असम पुलिस ने सोमवार को आपराधिक मामला दर्ज कर जांच सीआईडी को सौंप दी थी।
डीजीपी सिंह ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा था कि गुवाहाटी, उत्तरी लखीमपुर, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों में से तीन को पेपर लीक मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा, "वे सभी गवर्नमेंट डेफ एंड डंब स्कूल, कहिलीपारा, गुवाहाटी से हैं। स्कूल के लिए प्रश्नपत्र के 42 पैकेट थे, लेकिन एक गायब था। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।" असम पुलिस के महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) भुइयां ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में स्कूल का प्रधानाचार्य, एक शिक्षक और एक आकस्मिक कर्मचारी शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X