फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   22 people detained in connection with General Science paper leakage case of Assam Board HSLC examination

Assam Board Paper Leak: असम बोर्ड एचएसएलसी पेपर लीक मामले में 22 लोग हिरासत में, परीक्षा अब दोबारा होगी

Tue, 14 Mar 2023 04:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 04:15 PM IST
सार

Assam Board Paper Leak: असम बोर्ड एचएसएलसी पेपर लीक मामले में 22 लोग हिरासत में, परीक्षा अब दोबारा होगी 

विज्ञापन
22 people detained in connection with General Science paper leakage case of Assam Board HSLC examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम द्वारा आयोजित की जा रही HSLC परीक्षा के सामान्य विज्ञान (C3) के पेपर लीक होने के मामले में गुवाहाटी, उत्तरी लखीमपुर, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में/से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


इस बीच, असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूर्व 13 मार्च को होने वाली सामान्य विज्ञान परीक्षा को रद्द कर दिया है और साथ ही इसके लिए फिर से नई तिथि की घोषणा की, जिसके तहत परीक्षा अब 30 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, जेआर हायर सेकेंडरी स्कूल गनीरग्राम में निरस्त की गई अंग्रेजी विषय की परीक्षा अब 28 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

 

 

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने कछार जिले के एक परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा रद्द करने का निर्णय कछार के जेआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोनिर्ग्राम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा केंद्र में छात्रों द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग की रिपोर्ट के बाद किया गया था। 

सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड (HSLC) परीक्षा राज्य भर के 912 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 4,22,174 परीक्षार्थियों भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में तीन मार्च, 2023 को कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया था। उस दौरान परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया तो बोर्ड ने जिले के उक्त  परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को निरस्त करार दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed