{"_id":"67fb69356c0d583fb5083cc5","slug":"assam-cee-2025-admit-card-released-exam-will-be-held-on-27th-april-download-here-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam CEE 2025: असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 27 अप्रैल को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam CEE 2025: असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 27 अप्रैल को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड
Sun, 13 Apr 2025 01:05 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:05 PM IST
सार
Assam CEE Admit Card: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam CEE Admit Card: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (ASTU) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो छात्र इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट stu.ac.in या formsrec.in/AstuCEE2025 पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय की जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र और दिशा-निर्देशों की जानकारी भी एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दी गई होगी।
विज्ञापन
Assam CCE Exam: असम सीईई परीक्षा तिथि और पैटर्न
असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। असम सीईई 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और असमिया होगा। परीक्षा को 3 खंडों में विभाजित किया जाएगा- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। असम सीईई 2025 कुल 480 अंकों का होगा।प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प चुने जाते हैं, तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा।
Assam CEE Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "CEE Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
कमेंट
कमेंट X