Assam Board Result 2022: असम बोर्ड 12वीं के परिणाम आज, जानें कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से लेकर 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AHSEC Assam Board Class 12 Result 2022: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज सोमवार 27 जून, 2022 को की जाएगी। बोर्ड परिणाम को ऑनलाइन रूप से जारी करेग। जो भी छात्र इस साल कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम AHSEC Assam की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया।
कब हुई था परीक्षा?
असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से लेकर 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी। वहीं, प्रोयोगिक परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी, 2022 से लेकर 10 मार्च, 2022 के बीच किया गया था। बता दें कि असम बोर्ड की ओर से पिछले साल घोषित कक्षा 12वीं के परिणामों में कुल 98.93 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
- छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X