फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Arunachal Ex-officer arrested in illegal teacher appointment scam, many documents seized in raids

Arunachal: अवैध शिक्षक नियुक्ति घोटाले में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त

Fri, 28 Jul 2023 05:46 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 28 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

एसआईसी पुलिस अधीक्षक अनंत मित्तल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच करने के बाद  जोमडो लोना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह लॉन्गडिंग जिले में अवैध तरीके से 28 प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति में शामिल थे और इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन
Arunachal Ex-officer arrested in illegal teacher appointment scam, many documents seized in raids
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्यों में अवैध तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति मामले में एक रिटायर्ड वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। स्कूल शिक्षा के सेवानिवृत्त 61 वर्षीय उप निदेशक जोमडो लोना को विशेष जांच सेल ने गुरुवार को पश्चिमी सियांग में उनके आवास आलो से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसआईसी पुलिस अधीक्षक अनंत मित्तल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच करने के बाद ही लोना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वह लॉन्गडिंग जिले में अवैध तरीके से 28 प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति में शामिल थे और इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने गुरुवार को इस मामले में अरुणाचल प्रदेश और असम के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। मित्तल ने बताया कि विभिन्न जगहों और सरकारी दफ्तरों में छापेमारी के दौरान कई मुख्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय छात्र संघ द्वारा लगाए आरोपों के बाद शिक्षा मंत्री ताबा तेदिर ने तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था, जिनकी सिफारिश पर जून में राज्य सरकार ने 28 प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दीं थी। 


कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एसआईसी ने भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया है। एसआईसी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है, इस मामले में और भी गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed