APPSC Paper Leak: एपीपीएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई, यूपी समेत तीन राज्यों में 16 जगह ली तलाशी
APPSC Paper Leak Case: सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रश्न-पत्र लीक संबंधित मामले की चल रही जांच में अरुणाचल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में लगभग 16 विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APPSC Paper Leak Case: सीबीआई ने एपीपीएससी पेपर लीक मामले में अरुणाचल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में लगभग 16 विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 26-27 अगस्त को सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्र के कथित लीक से संबंधित मामले की चल रही जांच में की गई है।
CBI today conducted searches at around 16 different places in Arunachal, WB & UP in an ongoing investigation of a case related to alleged leakage of question paper of examination for post of Asst engineer (Civil) by Arunachal Pradesh Public Service Commission on 26-27 Aug: CBI
— ANI (@ANI) November 3, 2022
अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के तीन अधिकारी उप सचिव बाटे कोयी, अवर सचिव जोरम नागू, निजी सचिव देबाशीष डे को अनुच्छेद 371H के प्रावधान के तहत निलंबित कर दिया गया है। एपीपीएससी के सचिव डी वर्मा ने एक आदेश में इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश लागू होने तक राज्य की राजधानी ईटानगर से बाहर नहीं जाने का भी निर्देश दिया है।
साथ ही पेपर लीक मामले के संबंध में दो और अधिकारियों, संयुक्त सचिव नीमा तोंदरंग, निजी सहायक स्वरूप भट्टाचार्जी को निलंबित कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के एक व्यक्ति और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक से संबंधित मामले में केस दर्ज किया है।
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC ) के दो सदस्यों, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) गणेश सिंह बिष्ट और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जरकेन गैमलिन ने बीते सप्ताह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। गौर करने योग्य बात यह है कि एपीपीएससी में कुल चार सदस्य ही थे।
कमेंट
कमेंट X