{"_id":"5ed469ba8ebc3e902120974b","slug":"application-date-for-ugc-net-jnu-ignou-and-other-entrance-examination-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट, जेएनयू, इग्नू समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में हुआ बदलाव, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी नेट, जेएनयू, इग्नू समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में हुआ बदलाव, लें पूरी जानकारी
Mon, 01 Jun 2020 11:22 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों की मांग पर यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, जेएनयू, इग्नू सहित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है। अभी छात्र 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक विनीत जोशी ने रविवार शाम को छात्रों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
जेएनयू में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला इसी प्रवेश परीक्षा से होगा। इसके अलावा इग्नू, पीएचडी, एमबीए समेत मैनेजमेंट कोर्स में इससे दाखिला देगा। इसके अतिरिक्त देश के सभी एग्रीकल्चरल संस्थानों में भी इसी प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलेगा। एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन आवेदन की डेट बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा अन्य किसी सूचना को सही न मानें।
विज्ञापन
एनटीए किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी प्रकार से फोन नहीं करती है, इसलिए यदि कोई फोन पर मदद की बात कहे, तो उससे बचें। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की बेबसाइट www.nta.ac.in पर जांच सकते हैं। इसके अलावा इन नंबरों 8287471852, 8178359845, 9650173668, 9599676953, 8882356803 से भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X