फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP SSC, Inter Exams 2021 as per schedule, schools closed till Class 9 Government

आंध्र प्रदेश: पहली से लेकर नौवीं तक के स्कूल बंद, 10वीं-12वीं की परीक्षा तय कार्यक्रम अनुसार

Mon, 19 Apr 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 19 Apr 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
AP SSC, Inter Exams 2021 as per schedule, schools closed till Class 9 Government
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। सूबे के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश का कहना है कि पहली से लेकर नौवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है। जबकि, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। शिक्षा मंत्री ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बदलाव से इंकार किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कल से सभी स्कूल बंद, बोर्ड परीक्षाएं भी हो सकती हैं स्थगित
विज्ञापन


सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि सभी स्कूलों में कोरोना वायरस के खिलाफ सावधानी बरती जा रही है। विभाग हर दिन स्थिति की समीक्षा कर रहा है और छात्रों के कोविड-19 ( COVID-19) परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित


उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा रद्द करने के बारे में सोचेगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को फिर से बंद कर दिया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड ने भी कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed