फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP SSC Admit Card 2024 out at bse.ap.gov.in; Check complete schedule here

AP SSC Admit Card 2024: एपी एसएससी कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM IST
सार

AP SSC Admit Card 2024: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने एपी एसएससी एटमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने रेग्यूलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
AP SSC Admit Card 2024 out at bse.ap.gov.in; Check complete schedule here
AP SSC Admit Card 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AP SSC Admit Card 2024: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने एपी एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in पर अपलोड कर दिए हैं। करलें। एपी एसएससी परीक्षा 18 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी। स्कूल प्रमुख और छात्र (प्राइवेट छात्र) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

AP SSC Exam Passing Marks: इतने अंक वाले होंगे पास

इस परीक्षा में 6 लाख छात्र उपस्थित होंगे। एपी एसएससी 2024 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए 35% अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा।

रेगुलर स्कूल जाने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एपी एसएससी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, जबकि निजी उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में परीक्षा कार्यक्रम के साथ छात्र का विवरण होगा। छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के दिन स्कूल पहचान पत्र के साथ बीएसईएपी हॉल टिकट 2024 ले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

AP SSC Time Table 2024 : इस दिन होंगी परीक्षाएं

  • 18 मार्च, 2024- प्रथम भाषा का पेपर 1
  • 19 मार्च, 2024- द्वितीय भाषा
  • 20 मार्च, 2024- अंग्रेज़ी
  • 22 मार्च, 2024- अंक शास्त्र
  • 23 मार्च, 2024-भौतिक विज्ञान
  • 26 मार्च, 2024- जैविक विज्ञान
  • 27 मार्च, 2024- सामाजिक अध्ययन
  • 28 मार्च, 2024- प्रथम भाषा पेपर II,ओएसएससी मुख्य भाषा पेपर I
  • 30 मार्च, 2024-ओएसएससी मुख्य भाषा पेपर II,एसएससी वोकेशनल कोर्स
विज्ञापन

AP SSC Exam Timings 2024: परीक्षा का समय

  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक - OSSC मुख्य भाषा पेपर I और II (संस्कृत, अरबी, फारसी)
  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक - एसएससी व्यावसायिक (थ्योरी)
  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक- नियमित विषय
  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:15 बजे तक-प्रथम भाषा पेपर- II (समग्र समूह)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed