AP LAWCET 2023 Counselling: कल जारी होगा लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के सीट आवंटन का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
AP LAWCET 2023 counselling: एपी लॉ सीईटी काउंसलिंग के पहले पेज के सीट आवंटन का रिजल्ट कल यानी 30 नवंबर 2023 को जारी होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP LAWCET 2023 Counselling Phase 1: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) की तरफ से लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) 2023 की काउंसलिंग के पहले चरण का आवंटन परिणाम कल यानी 30 नवंबर 2023 को जारी किया जाएगा। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए सीट आवंटन परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट lawcet-sche.aptonline.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
पहले चरण के आवंटन दौर में सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवार 01 दिसंबर और 02 दिसंबर, 2023 को प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग करते समय, छात्रों को सभी प्रमाण पत्र और दस्तावेज ले जाने होंगे। जो छात्र AP LAWCET 2024 के पहले चरण के आवंटन में सीट सुरक्षित नहीं कर सके, वे दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
AP LAWCET 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले AP LAWCET की आधिकारिक वेबसाइट lawcet-sche.aptonline.in पर जाएं।
-
होमपेज पर AP LAWCET 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें।
-
अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
आपका AP LAWCET 2023 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X