फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ap icet 2021 counselling started online counselling registration at sche.ap.gov.in check details here

AP ICET 2021: काउंसलिंग शुरू, अभ्यर्थी 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, यहां पढ़िए अन्य जानकारियां

Mon, 06 Dec 2021 04:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Dec 2021 04:09 PM IST
सार

AP ICET 2021 Counselling : आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एपीएससीएचई) द्वारा आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपीआईसीईटी) 2021 की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। 11 दिसंबर तक ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस वेबसाइट sche.ap.gov.in पर मिलेगी जानकारी। 

विज्ञापन
ap icet 2021 counselling started online counselling registration at sche.ap.gov.in check details here
AP ICET 2021 Counselling - फोटो : Social media

विस्तार

आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एपीएससीएचई) ने आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपीआईसीईटी) की काउंसलिंग प्रक्रिश शुरू कर दी है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि एपी आईसीईटी प्रवेश परीक्षा के जरिए एबीए व एमसीए जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इस प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए 11 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने एपी आईसीईटी 2021 हॉल टिकट में उपलब्ध अंक और अपनी जन्म तिथि के जरिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान -

प्रमाणपत्रों का सत्यापन 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। वेब विकल्प चयन 7 दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। उम्मीदवारों को 12 दिसंबर को भरे हुए विकल्पों को बदलने की अनुमति दी जाएगी। आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एपीएससीएचई) की तरफ से 16 दिसंबर को सीट आवंटन के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्रों के लिए आवश्यक होगा कि वह खुद रिपोर्ट करें और 17 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच कॉलेज में प्रवेश लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एपी आईसीईटी 2021 काउंसलिंग के लिए ऐसे करें पंजीकरण -

1. सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
2. एपी आईसीईटी टेब पर क्लिक करें।
3. होमपेज पर उम्मीदवार पंजीकरण का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
4. एक नया लॉग इन पेज खुल जाएगा।
5. एपी आईसीईटी 2021 हॉल टिकट में दिए गए अंक और जन्म तिथि को भरें।
6. अब दर्ज के बटन पर क्लिक करें।
7. आवेदन पत्र को भरें।
8. आवेदन शुल्क को जमा कराएं।
9 . अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed