फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP EAPCET result for agriculture stream declared How to check AP EAMCET result 2021

AP EAMCET 2021: एपी ईएएम सीईटी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें नतीजे

Tue, 14 Sep 2021 06:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 06:55 PM IST
सार

AP EAPCET result 2021: आंध्र प्रदेश ईएएम सीईटी / ईएपी सीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जारी हो गए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
AP EAPCET result for agriculture stream declared How to check AP EAMCET result 2021
Admission 2021

विस्तार

आंध्र प्रदेश ईएएम सीईटी / ईएपी सीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जारी हो गए हैं। कृषि संकाय के लिए AP EAP CET परिणाम 2021 राज्य के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश द्वारा द्वारा घोषित किया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश EAP CET / EAM CET (Engineering Agricultural and Pharmacy / Medical - Common Entrance Test) 2021 19, 20, 23, 24 और 25 अगस्त, 2021 को आयोजित किया गया था और उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और हॉल टिकट नंबर यानी प्रवेश पत्र संख्या का उपयोग करके व्यक्तिगत परिणाम की जांच कर सकते हैं। इससे पहले इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम का रिजल्ट भी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


AP EAP CET / EAM CET परिणाम 2021 कैसे देखें?

  • चरण 1: आवेदक और परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर  sche.ap.gov.in जाएं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चरण 2: होम पेज पर 'डाउनलोड रैंक कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा
  • चरण 4: यहां अपनी पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि आदि विवरणों का उपयोग करके लॉग-इन करें। 
  • चरण 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।


इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम में 80.62% उत्तीर्ण
इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम के लिए AP EAM CET 2021 का परिणाम भी घोषित किया गया है। इंजीनियरिंग स्ट्रीम में AP EAM CET के लिए उपस्थित होने वाले कुल उम्मीदवारों में से कुल 80.62% ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ईएएम सीईटी (EAM CET), में, कोयश्री निखिल ने इंजीनियरिंग प्रवेश में ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद वरदा महंत नायडू और डीवी पनीश ने क्रमशः  दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।


इन पाठ्यक्रमों में मिलता है दाखिला
AP EAP CET / EAM CET प्रवेश परीक्षाएं आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों/ संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों जैसे- इंजीनियरिंग, जैव-प्रौद्योगिकी, बी टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी), बी टेक (कृषि इंजीनियरिंग), बी टेक (खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी), बीएससी एजी / बीएससी (हॉर्ट) / बीवीएससी & एनिमल हजबेंडरी/  बैचलर ऑफ फॉरेंसिक साइंस, बी फार्मेसी और डी फार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed