फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Another NEET aspirant Navlesh from Patna hangs self in Kota, blames study related stress in suicide note

NEET Aspirant Suicide: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, पटना से 1 साल पहले आया था; चार दिन में तीसरी घटना

Fri, 12 May 2023 08:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 08:47 PM IST
सार

NEET Aspirant Suicide: पुलिस ने कहा कि बिहार का एक 17 वर्षीय नीट उम्मीदवार शुक्रवार को कोटा में अपने कमरे में मृत मिला है। छात्र की मौत प्रथमदृष्टया खुदकुशी लग रही है। कोचिंग सिटी में बीते चार दिनों के भीतर यह तीसरा संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है।  

विज्ञापन
Another NEET aspirant Navlesh from Patna hangs self in Kota, blames study related stress in suicide note
कोटा कोचिंग छात्र सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्रों को लेकर दर्दभरी खबरें सामने आ रही हैं। कोटा में शुक्रवार, 12 मई को एक ओर से कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि बिहार के एक 17 वर्षीय नीट उम्मीदवार को शुक्रवार को कोटा में अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया। छात्र की मौत प्रथमदृष्टया खुदकुशी बताई गई है। कोचिंग सिटी में बीते चार दिनों के भीतर यह तीसरा संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है।  

विज्ञापन

2023 में अब तक आठ छात्र कर चुके आत्महत्या

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले 15 वर्षीय धनेश कुमार शर्मा का शव बुधवार को कुन्हाड़ी इलाके में अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। जबकि सोमवार को बेंगलुरु के रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद नसीद ने विज्ञान नगर इलाके की एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। कोटा में इस साल अब तक आठ छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। 

 

बीते साल 15 छात्रों ने की थी खुदकुशी

इससे पहले पिछले साल कोचिंग सिटी में 15 छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। कई राज्यों से हजारों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं। इस सत्र में शहर के कोचिंग सेंटरों में 2.25 लाख से अधिक छात्रों के नामांकित होने का अनुमान है। 

 

विज्ञापन

NEET UG एक साल से अधिक समय से कर रहा था तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना शहर के रहने वाले नवलेश ने गुरुवार देर रात लैंडमार्क सिटी के कृष्णा विहार स्थित अपने पीजी आवास में कथित तौर पर फांसी लगाई। 12वीं कक्षा का छात्र एक साल से अधिक समय से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) की तैयारी कर रहा था। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के एसएचओ गंगा सहाय शर्मा ने कहा कि उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में लड़के ने अपने कदम के लिए अपने कोचिंग सेंटर में नियमित परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को लेकर पढ़ाई संबंधी तनाव और हताशा का जिक्र किया है।

 

NEET UG हाल के टेस्ट में कम अंक मिले थे

पुलिस ने कहा कि उन्होंने नवलेश के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके परिवार के सदस्यों के पटना से आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके सहपाठियों ने कहा कि नवलेश नियमित रूप से कक्षाओं में जाता था लेकिन अपनी भावनाओं या अंकों को दूसरों के साथ साझा नहीं करता था।

एसएचओ ने कहा कि पता चला है कि उसने अपने कोचिंग सेंटर में हाल के टेस्ट में कम अंक प्राप्त किए हैं। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो हॉस्टल के केयरटेकर ने करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, गेट को तोड़ा और लड़के को छत के पंखे से लटका हुआ देखा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed