फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Andhra Pradesh board postpones exam scheduled in 11th may, now exam will held on 25th may 

Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, अब इस तारीख को होगी 11 मई को होने वाली परीक्षा

Wed, 11 May 2022 09:20 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 11 May 2022 09:20 AM IST
सार

12 मई और इससे आगे की परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षाएं पहले की तरह ही यथावत रूप से जारी रहेंगी।

विज्ञापन
Andhra Pradesh board postpones exam scheduled in 11th may, now exam will held on 25th may 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात असानी  का असर बोर्ड परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है। इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। राज्य में आज बुधवार 11 मई, 2022 को होनी वाली परीक्षा को टाल दिया गया है। अब इस परीक्षा को 25 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, 12 मई और इससे आगे की परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षाएं पहले की तरह ही यथावत रूप से जारी रहेंगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों और परीक्षा के समय में भी कोई बदलाव नहीं होंगे।  

विज्ञापन


छात्र भी कर रहे थे मांग
आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र भी चक्रवात के कारण परीक्षा को लेकर संशय में थे। छात्रों ने सोशल मीडिया पर परीक्षा को टालने की मांग भी की थी। हालांकि, मंगलवार की रात बोर्ड ने परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया। असानी को लेकर राज्य के कई हिस्सों में रेड, औरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


 तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में असानी का असर शुरू हो चुका है। राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात 'असानी' के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह चक्रवात आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed