Amitabh Bachchan Birthday: कितने पढ़े-लिखे हैं अमिताभ बच्चन, जानिए परिवार में किसकी क्या क्वालिफिकेशन
Amitabh Bachchan Family Education: अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। उन्हें हर कोई जानता है, लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि वे कितने पढ़े- लिखे हैं। यहां हमने अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली की एजुकेशन के बारे में बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amitabh Bachchan Education: अमिताभ बच्चन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। फिल्मी दुनिया में हर किसी का एक दौर होता है, उसके बाद किसी अभिनेता या अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग कम हो जाती है। हालांकि, अमिताभ के साथ ऐसा नहीं है। अमिताभ अपनी जवानी के दिनों में भी जाने जाते थे और आज भी जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों से लेकर रियलिटी शो होस्ट करने तक का काम किया है।
उनके काम की वजह से बच्चे से लेकर बूढ़े तक उन्हें जानते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग उनकी एजुकेशन के बारे में जानते हैं। आइये अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली की एजुकेशन के बारे में जानते हैं।
कितने पढ़े-लिखे हैं अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर 1942 को हुआ था। सदी के महानायक ने इंटर तक पढ़ाई नैनीताल से की। उसके बाद दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से BSC से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं जया बच्चन
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने भी कई हिट फिल्में की है। अगर उनकी एजुकेशन की बात की जाये तो जया ने भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के FTII से एक्टिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी।
कितने पढ़े-लिखे हैं अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे को विदेश से पढ़ाया। अभिषेक बच्चन ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एक्टिंग सीखने के लिए दाखिला लिया था, लेकिन इस कोर्स को वह किन्हीं कारणों के चलते पूरा नहीं कर सके।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। ऐश्वर्या ने जयहिंद कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने रचना सांसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के कारण इस कोर्स को पूरा नहीं कर सकी।
कमेंट
कमेंट X