{"_id":"6276ff6b5fa6147e3e320047","slug":"amar-ujala-year-book-2022-revised-edition-launched-specially-useful-for-ias-and-uppcs-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इयर बुक-2022: संशोधित संस्करण लॉन्च, आईएएस व यूपीपीसीएस परीक्षाओं के लिए खास उपयोगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अमर उजाला इयर बुक-2022: संशोधित संस्करण लॉन्च, आईएएस व यूपीपीसीएस परीक्षाओं के लिए खास उपयोगी
Sun, 08 May 2022 04:53 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 08 May 2022 04:53 AM IST
सार
कुल 800 पृष्ठ वाले इस संस्करण में रूस-यूक्रेन युद्ध के नवीनतम अपडेट, श्रीलंका में भुखमरी, पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन, आजादी के 75 साल बाद का भारत, कृषि कानून, भारत में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य, बदलता हुआ कश्मीर, एशिया में बदलता शक्ति संतुलन, एक अरब से ज्यादा कोविड वैक्सीन का सफर जैसी महत्वपूर्ण एवं सटीक जानकारियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
Amar Ujala Year Book 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और अन्य जिज्ञासु पाठकों के लिए अमर उजाला इयर बुक-2022 का संशोधित संस्करण लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुल 800 पृष्ठ वाले इस संस्करण में रूस-यूक्रेन युद्ध के नवीनतम अपडेट, श्रीलंका में भुखमरी, पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन, आजादी के 75 साल बाद का भारत, कृषि कानून, भारत में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य, बदलता हुआ कश्मीर, एशिया में बदलता शक्ति संतुलन, एक अरब से ज्यादा कोविड वैक्सीन का सफर जैसी महत्वपूर्ण एवं सटीक जानकारियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा इसमें देश और दुनिया, आर्थिक, खेल व विज्ञान से जुड़ी समसामयिक घटनाओं और चर्चित मसलों का संकलन दिया गया है। इयर बुक के इस संशोधित संस्करण में हाल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के विभिन्न खंडों, जैसे इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और विविध विषयों पर पूछे गए सवालों का सारांश भी है। विगत वर्ष से लेकर अब तक का पूरा करंट अफेयर्स दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आप जून माह में आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा या यूपीपीसीएस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो इयर बुक का यह संस्करण आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। नई दिल्ली के विभिन्न कोचिंग संस्थानों व वरिष्ठ शिक्षकों ने अमर उजाला इयर बुक-2022 के संशोधित संस्करण को स्टूडेंट्स के लिए बेहद ही ज्ञानवर्धक और परीक्षापयोगी बताया है।
यहां करें संपर्क : टोल फ्री नंबर 18001211166 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X