फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amar Ujala Samvad 2023, AICTE Chairman talked about changes in Jammu and Kashmir's educational field

Samvad 2023: अमर उजाला संवाद में पहुंचे AICTE चेयरमैन, बताया जम्मू-कश्मीर में छात्रों के लिए क्या हैं मौके

Thu, 30 Nov 2023 01:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 01:51 PM IST
सार

Amarujala Samvad: अमर उजाला संवाद में पहुंचे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रोफेसर टीजी सीताराम ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के मार्गदर्शन में कई बातें कहीं। उन्होंने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर भी बात की।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023, AICTE Chairman talked about changes in Jammu and Kashmir's educational field
Amarujala Samvad 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Amarujala Samvad 2023: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रोफेसर टीजी सीताराम ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रही संभावनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने सरकार और संस्थान की ओर से की जा रही मुहिमों से भी परिचित कराया।

विज्ञापन


सीताराम ने कहा कि भारत में 1987 के बाद से इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या में बड़ी संख्या देखी गई है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर के बच्चों के लिए इंजीनियरिंग और टेक्नालॉजी कोर्स के लिए जम्मू में संस्थान खोले जा रहे हैं। वर्कशॉप की जा रही हैं, जिसकी तरफ इंजीनियरिंग और टेक्नालॉजी कोर्स के छात्र आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर सीताराम ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि हम छात्रों को डिजिटली भी सक्षम बनाएं। इसके लिए हम कई तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं।" जम्मू कश्मीर के छात्रों को कई आईआईटी संस्थानों में AICTE के माध्यम से इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए कई आईआईटी संस्थानों ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर टीजी सीताराम ने कहा कि पीजी प्रोग्राम में हर साल 5000 बच्चे पढ़ते हैं। छात्रों को इंटर्नशिप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है और उनके अनुभव को बढ़ाया जा रहा है। आईआईटी में तीन से चार महीने के लिए उन्हें भेजा जाता है। उन्होंने कहा, "हम विश्व में इंजीनियर तैयार करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक हैं।"


AICTE चेयरमेन ने कहा कि जम्मू में 20 इंजीनियरिंग कॉलेज, कश्मीर में 22 और लद्दाख में 02 इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित हैं। इसके अलावा, जम्मू में 20 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कॉलेज, कश्मीर में 50 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कॉलेज हैं, जबकि लद्दाख में दो इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed