{"_id":"678087d7761bfb2d190f0b5e","slug":"amar-ujala-national-olympiad-registration-process-in-final-stage-class-3-to-12th-can-participate-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में; कक्षा तीन से 12वीं तक के बच्चे ले सकेंगे भाग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में; कक्षा तीन से 12वीं तक के बच्चे ले सकेंगे भाग
Fri, 10 Jan 2025 08:07 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 10 Jan 2025 08:07 AM IST
सार
Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसमें भाग लेने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2025 है। परीक्षाएं 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसमें भाग लेने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2025 है। देशभर के 100 से अधिक शहरों के स्कूल पहले ही इस अनोखी प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके हैं। यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव और भविष्य की तैयारियों में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
28 जनवरी से 1 फरवरी तक होगी परीक्षा
प्रतियोगिता को नई शिक्षा नीति के अनुसार डिजाइन किया गया है, ताकि छात्रों को बदलते समय के साथ आवश्यक एक्सपोजर मिले और वे भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें। अधिक जानकारी के लिए amarujalaolympiad.com पर या टोल-फ्री नंबर 1800-121-1166 पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षाएं 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
2 करोड़ छात्रों के साथ नवाचार
अमर उजाला ने 8 राज्यों, 179 जिलों और 35,000 से अधिक स्कूलों एवं कॉलेजों में 2 करोड़ छात्रों के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। ओलंपियाड के ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध अभिनेता आर माधवन छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास और अभ्यास के लिए जरूरी है प्रतियोगिता की आदत। उनका यह संदेश छात्रों को उनके सपनों की ओर कदम बढ़ाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
पंजीकरण कैसे करें
देशभर के छात्र अपने स्कूलों के माध्यम से या amarujalaolympiad.com पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। यह वेबसाइट छात्रों और स्कूलों के लिए प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारियों का व्यापक मंच है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं।प्रतियोगिता का ढांचा
- कक्षा 3 से 5 : सामान्य ज्ञान अंग्रेजी और गणित।
- कक्षा 6 से 10 : मानसिक क्षमता, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान।
- कक्षा 11 और 12 : मानसिक क्षमता और अंग्रेजी।
दो चरणों में होगी परीक्षा
- पहला चरण : स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं।
- दूसरा चरण : राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड पुरस्कार
- स्कूल स्तर विजेता : विशेष प्रमाण पत्र।
- राज्य स्तर विजेता : मेडल।
- राष्ट्रीय स्तर विजेता : शील्ड और लैपटॉप।
कमेंट
कमेंट X