प्रतियोगी परीक्षाओं में अब इंग्लिश नहीं करेगा परेशान, दो अगस्त को नीतू सिंह बताएंगी अनोखे ट्रिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अलग-अलग विषयों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर अभ्यर्थी की क्षमता अलग होती है। किसी के लिए मैथ्स, रीजनिंग जैसे विषय आसान होते हैं और इंग्लिश मुश्किल, तो किसी के लिए ये परिस्थिति विपरीत होती है। लेकिन परीक्षा में सफल होने के लिए तो सभी विषयों पर पकड़ जरूरी है। इसलिए अमर उजाला हर सप्ताह आपके लिए विशेष काउंसिलंग सेशन लेकर आता है। इस बार यह काउंसलिंग इंग्लिश के बारे में है।
इंग्लिश एक ऐसा विषय है जिसमें अगर आप ग्रामर और वोकेब्लरी पर पकड़ मजबूत कर लें, तो परीक्षा में अच्छा स्कोर पाना मुशिक्ल काम नहीं रहेगा। लेकिन इस विषय में ज्यादातर अभ्यर्थियों को परेशानी आती है। आपकी इसी परेशानी को दूर करेंगी हमारी एक्सपर्ट नीतू सिंह।
आगे समझें, कैसे और कब होगी काउंसलिंग, कैसे ले सकते हैं हिस्सा
इंग्लिश के अमर उजाला की काउंसलिंग शुक्रवार, 02 अगस्त 2019 को होगी। यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से शाम 7 बजे लाइव होगी। अभ्यर्थी अमर उजाला के फेसबुक पेज, यू-ट्यूब समेत अन्य किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए इस लाइव ऑनलाइन काउंसलिंग से बेहद आसानी से जुड़ सकते हैं। यहां आप अपने सवाल पूछ सकते हैं और इंग्लिश की एक्सपर्ट नीतू सिंह से उनके जवाब पा सकते हैं। अभ्यर्थी इस ऑनलाइन काउंसलिंग का वीडियो Safalta.com के यू-ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 40 साल बाद बदल रहा है बीएड का पाठ्यक्रम, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
कौन हैं नीतू सिंह
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थियों के लिए नीतू सिंह एक रोल मॉडल की तरह हैं। वह दिल्ली में पारामाउंट कोचिंग सेंटर की फाउंडर हैं। साथ ही केडी कैंपस इंस्टीट्यूट की भी एक्टिव फाउंडर व डायरेक्टर हैं। इन्होंने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम है - 'इंग्लिश फॉर जनरल कंपीटिशन-फ्रॉम प्लिंथ टू पारामाउंट'। यह किताब अमेजन पर कंपीटिटिव एग्जाम्स कैटेगरी में बेस्ट सेलर बन चुकी है।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास को मिल रहा है SAIL में नौकरी पाने का मौका, करने होंगे दो पड़ाव पार
कमेंट
कमेंट X