{"_id":"636e0b0730effc63b64c8f03","slug":"allahabad-university-will-start-online-counselling-and-admission-process-for-ba-llb-programme-november-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से बीए एलएलबी प्रवेश काउंसलिंग शुरू, ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से बीए एलएलबी प्रवेश काउंसलिंग शुरू, ऐसे करना होगा आवेदन
Fri, 11 Nov 2022 02:13 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:13 PM IST
सार
Allahabad University BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से बीए एलएलबी प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय कल यानी 12 नवंबर 2022 से बीए एलएलबी प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए बीए एलएलबी कट-ऑफ अंक की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीए एलएलबी कट-ऑफ हासिल किया है। वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल - alldunlv.ac.in पर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA LLB 2022 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें
- दस्तावेजों का पंजीकरण और अपलोडिंग प्रक्रिया 12 नवंबर 2022 सुबह 9:30 बजे से 13 नवंबर 2022 सुबह 11:30 बजे तक होगी।
- काउंसलिंग और आवंटन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2022 सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
- शुल्क 13 नवंबर 2022 शाम पांच बजे से 14 नवंबर 2022 शाम पांच बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
BA LLB cut-off 2022 कट ऑफ
- सब कैटेगरी (यूआर) के लिए 603.17507 कट-ऑफ है।
- अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 468.195154 कट-ऑफ है।
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 354.076728 कट-ऑफ है।
एयू बीए एलएलबी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
- एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की ओरिजनल स्कैन कॉपी।
- कक्षा 10 की मार्कशीट की ओरिजिनल स्कैन की हुई कॉपी।
- कक्षा 12 की मार्कशीट की ओरिजिनल स्कैन की हुई कॉपी।
- ट्रांसफर और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की ओरिजनल स्कैन की हुई कॉपी।
- अंतराल वर्ष के उपक्रम की ओरिजिनल स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
- हाल के जाति प्रमाण पत्र (एससी / एसटी / ओबीसी) की ओरिजिनल स्कैन की गई कॉपी।
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की ओरिजनल स्कैन की गई कॉपी।
- आधार कार्ड की स्कैन कॉपी।
- एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग की स्कैन कॉपी।
एयू बीए एलएलबी काउंसलिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल - alldunlv.ac.in पर जाएं।
- CUET UG/PG प्रोफेशनल कोर्स काउंसलिंग 2022 पर क्लिक करें।
- आधिकारिक पोर्टल में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद पंजीकरण शुल्क जमा करें।
कमेंट
कमेंट X