{"_id":"5f4de4208ebc3e537524731b","slug":"allahabad-university-to-conduct-final-year-exams-online-to-promote-other-students-without-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, अन्य सेमेस्टर के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, अन्य सेमेस्टर के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
Tue, 01 Sep 2020 11:37 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : iStock
इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल ने यह निर्णय लिया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन से पहले ही विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुछ पेपरों का आयोजन कर लिया था और अब शेष पेपरों का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UGC NET 2020: अभ्यर्थियों के पास परीक्षा केंद्र बदलने का मौका, 2 सितंबर तक आवेदन फॉर्म में कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन
ऑनलाइन मोड में होने वाली परीक्षाओं में उपस्थित छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद कॉपी को स्कैन करके आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड करना होगा। पेपर दो घंटे का होगा और दो घंटे का वक्त कॉपी स्कैन करने और अपलोड करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
allduniv.ac.in
वहीं, अन्य सेमेस्टर छात्रों को पहले ही बिना परीक्षा के पदोन्नत करने की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी विश्वविद्यालय की तरफ से अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि विवि आज अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि सितंबर के ही दूसरे हफ्ते में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X