Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू की बीकॉम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन
Allahabad University BCom Counselling 2023: इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) के अंकों का इस्तेमाल करेगा। आज से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Allahabad University BCom Counselling 2023: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम काउंसलिंग 2023 प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट - allduniv.nic.in या ecounselling.in पर आज से 29 अगस्त, दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क भुगतान पोर्टल भी आज खुल गया है। छात्र 30 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।
सीयूईटी स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) के अंकों का इस्तेमाल करेगा। अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 415 सीयूईटी स्कोर पर, जबकि एससी और एसटी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए क्रमश: 285.04 और 115 सीयूईटी स्कोर पर लगी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि प्रवेश पूरी तरह से योग्यता और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय पड़ेगी इनकी जरूरत
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, छात्रों को कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, सीयूईटी स्कोर कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, एक सरकारी आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र) की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। अगर लागू हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी।
पंजीकरण के बाद मिलेगा 'imitation card'
पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को एक 'imitation card' मिलेगा, जिसे उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट - allduniv.nic.in या ecounselling.in पर जाएं।
- पहले 'Student' और फिर 'Admission' लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'ऑनलाइन काउंसलिंग' और फिर 'यूजी काउंसलिंग' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रवेश शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X