फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All India Law Entrance Test AILET 2024 registration ends soon apply at nationallawuniversitydelhi.in

AILET 2024: कानून में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें

Tue, 14 Nov 2023 02:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 14 Nov 2023 02:36 PM IST
सार

AILET 2024 Registration: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

विज्ञापन
All India Law Entrance Test AILET 2024 registration ends soon apply at nationallawuniversitydelhi.in
AILET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

All India Law Entrance Test 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की तरफ से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 15 नवंबर 2023 को समाप्त हो जाएगी कानून में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को AILET 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से पंजीकरण आखिरी तारीख से पहले करना होगा। शेड्यूल के अनुसार छात्रों के लिए AILET 2024 आवेदन में बदलाव करने की विंडो 14 से 15 नवंबर, 2023 तक उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

AILET 2024 परीक्षा विवरण

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 10 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। AILET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। AILET 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

AILET 2024 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी और विकलांग श्रेणी (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

बंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed