{"_id":"5f001dc48ebc3e42e04ec210","slug":"aktu-upsee-2020-exam-now-to-be-held-on-20-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"AKTU: 2 अगस्त को होने वाली यूपीएसईई परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AKTU: 2 अगस्त को होने वाली यूपीएसईई परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?
Sat, 04 Jul 2020 11:58 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
AKTU
2 अगस्त को होने वाली UPSEE परीक्षा स्थगित हो गई है। अब यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। यूपीएसईई( UPSEE) परीक्षा में सफलता पाकर विद्यार्थी विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। अच्छी रैंकिंग वाले विद्यार्थियों को यूपी के शीर्ष कॉलेजों में स्कॉलरशिप भी दी जाती है। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो कि विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा यूजी और पीजी स्तर पर होती है। इस प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को 11 पेपर देने होते हैं। प्रत्येक पेपर एक प्रोफेशनल डिग्री से संबंधित होता है। सभी पेपरों में वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी इस परीक्षा का आयोजन करती है। पहले यह परीक्षा 2 अगस्त को होनी थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CA परीक्षा: सीए मई 2020 परीक्षा हुई रद्द, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन
एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्र का कहना है कि यूपीएसईई-2020 प्रवेश परीक्षा का आयोजन पहले दो अगस्त को प्रस्तावित था। कोरोना संक्रमण की वजह से एकेटीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा आगे बढ़ा कर 20 सितंबर कर दिया है। यूपीएसईई परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी safalta.com के ऑनलाइन कोर्स के जरिए इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
अमर उजाला के पाठकों के लिए अतिरिक्त छूट
UPSEE क्रैश कोर्स की फीस सिर्फ 4,999 रुपये रखी गई है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो बिना देर किए आवेदन करें। परीक्षार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 1250 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को UPSEE1250 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/38cfBFr
कमेंट
कमेंट X