फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU semester examinations begin Wednesday Know more details

एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू, 20 हजार विद्यार्थियों ने दी 11 केंद्रों पर परीक्षा

Thu, 09 May 2019 01:43 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 09 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
AKTU semester examinations begin Wednesday Know more details
रद्द हो सकता है सीबीएसई की 12वीं कक्षा का पेपर - फोटो : PTI
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन बीटेक प्रथम और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। इस दौरान 11 केंद्रों पर करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 
विज्ञापन


विवि की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें बीटेक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में इलेक्ट्रिकल और प्रोग्राम इन सी की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी।
विज्ञापन


विवि की ओर से इस वर्ष यह नियम बनाया गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से करीब आधे घंटे पूर्व विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को केंद्र पर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय पाली में अंतिम वर्ष के सभी ब्रांच की परीक्षाएं हुईं। बृहस्पतिवार को द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। एकेटीयू की ओर से ग्रेटर नोएडा में 11 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें जीएनओआईटी कॉलेज को मुख्य व्यवस्थापक केंद्र बनाया गया। इसके अलावा एनआईईटी, जीएल बजाज, गलगोटिया कॉलेज, द्रोणाचार्य कॉलेज, दादरी में विश्वैसरैया आदि बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed