फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU BTech and BArch Admissions to Be Held in 7 Rounds; JEE, CUET, and Class 12 Students Eligible

AKTU: बीटेक और बीआर्क में दाखिले के लिए 7 चरणों में होगी काउंसलिंग; JEE, CUET और 12वीं वालों को मिलेगा दाखिला

Tue, 22 Jul 2025 10:18 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

UPTAC 2025 Counselling: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक और बीआर्क में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहला चरण 24 जुलाई से शुरू होगा, जब ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 28 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन
AKTU BTech and BArch Admissions to Be Held in 7 Rounds; JEE, CUET, and Class 12 Students Eligible
aktu - फोटो : facebook

विस्तार

AKTU BTech and BArch Admission: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक और बीआर्क में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार कुल 7 चरणों में काउंसलिंग आयोजित होगी, जिसमें Jजेईई मेन, सीयूईटी यूजी और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


पहला चरण 24 जुलाई से शुरू होगा, जब ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 28 जुलाई तक चलेगी। सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है।
विज्ञापन


AKTU से संबद्ध 300+ इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों के लिए यह प्रक्रिया UPTAC पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

UPTAC 2025 Counselling: विशेष तिथियां

चरण प्रमुख गतिविधियां तिथियां
चरण 1 चॉइस फिलिंग व सीट लॉक 24 – 28 जुलाई
चरण 2 सीट अलॉटमेंट 5 अगस्त
चरण 3 चॉइस फिलिंग 8 – 9 अगस्त
चरण 4 ऑटो फ्रीज + रिपोर्टिंग 13 – 21 अगस्त
चरण 5 इंटरनल स्लाइडिंग 22 – 23 अगस्त
चरण 6 स्पेशल राउंड 1 24 – 27 अगस्त
चरण 7 स्पेशल राउंड 2 28 अगस्त – 2 सितंबर

UPTAC 2025 Counselling: 7 चरणों में होगी काउंसलिंग

एकेटीयू की बीटेक और बीआर्क काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले चार चरणों की काउंसलिंग JEE Main की मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके बाद, पांचवां चरण केवल इंटरनल स्लाइडिंग के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें पहले से एडमिट छात्रों को अपने विकल्प बदलने का अवसर मिलेगा। वहीं छठा और सातवां चरण स्पेशल राउंड के रूप में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न केवल JEE और CUET UG के स्कोर वाले, बल्कि 12वीं (इंटरमीडिएट) पास अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण और दाखिले का मौका दिया जाएगा। यह व्यवस्था अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश का अवसर देने के उद्देश्य से की गई है।

कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय का कहना है कि AKTU का उद्देश्य है कि योग्य छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया से प्रवेश दिलाया जाए।

चॉइस फिलिंग क्या है?

काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद छात्र अपनी वरीयताओं के आधार पर कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं, जिसे चॉइस फिलिंग कहा जाता है। इसके बाद यूनिवर्सिटी मेरिट और उपलब्धता के आधार पर सीट अलॉट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed