AISSEE Admit Card 2022: एआईएसएसईई एडमिट कार्ड जारी, सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा नौ जनवरी को होगी
AISSEE Admit Cards 2022ः राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2022 के लिए 6 जनवरी, 2022 को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र aissee.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए लिंक देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2022 के लिए 6 जनवरी, 2022 को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र aissee.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए लिंक देख सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां दी गई है। AISSEE 2022 का आयोजन ०9 जनवरी, 2022 को NTA द्वारा किया जाएगा।
देश भर में 176 शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन
परीक्षा पूरे भारत के 176 शहरों में पेपर पेन मोड में आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कक्षा छठवीं के छात्रों के लिए AISSEE दोपहर ०2 बजे से शाम 4:30 बजे तक और कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा दोपहर ०2 बजे से शाम ०5 बजे तक आयोजित की जाएगी। NTA OMR उत्तर पुस्तिकाओं के माध्यम से AISSEE का आयोजन करेगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक जरूरी
अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक और सभी विषयों में कुल 40% अंक प्राप्त करने होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं। योग्यता परीक्षण के बाद, छात्रों को 2022-23 के शैक्षणिक सत्र के लिए अंतिम चयन से पहले प्रवेश मानदंड, मेरिट सूची में रैंक, दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें AISSEE के प्रवेश-पत्र
- उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं -
- उम्मीदवार aissee.nta.nic.in पर जाएं और "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें - AISSEE 2022" लिंक खोजने के लिए होम पेज के नीचे स्क्रॉल करें।
- अपना विवरण भरें। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा सत्यापित करना होगा।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखना चाहिए। उम्मीदवार अपना विवरण जांचें।
- अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार अपने कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क पर संपर्क करें
छात्रों को एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रोल, नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण की जांच करनी चाहिए। किसी भी स्पष्टीकरण या विसंगति के लिए, छात्र एनटीए हेल्प डेस्क 011 4075 9000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को aissee@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X