फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2024 registration last date today at Exams.nta.ac.in, edit window will available from 22 December

AISSEE 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका, फटाफट इस लिंक से करें आवेदन

Wed, 20 Dec 2023 10:34 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

AISSEE 2024: एनटीए आज अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। छात्र और अभिभावक आज तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवदेन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
AISSEE 2024 registration last date today at Exams.nta.ac.in, edit window will available from 22 December
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AISSEE 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, 20 दिसंबर को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाली है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से एआईएसएसईई 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन खुलेगी सुधार विंडो

एनटीए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर को एआईएसएसईई 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा और 24 दिसंबर को विंडो बंद हो जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में जमा किए गए किसी भी विवरण में सुधार विंडो के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इस समयावधि के दौरान अभ्यर्थी सही दस्तावेज भी अपलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 650 रुपये है जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, छात्रों की आयु कक्षा 6 के लिए 31 मार्च, 2024 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 के लिए, छात्रों की आयु 31 मार्च, 2024 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण की हो। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रवेश रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

AISSEE 2024: आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक एआईएसएसईई वेबसाइट, questions.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed