फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2024 correction window closes today at exams.nta.ac.in, exam on January 28; Direct link here

AISSEE 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी मौका, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Sun, 24 Dec 2023 10:26 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 10:26 AM IST
सार

AISSEE 2024: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ आज तक का मौका है। जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई थी, वे नीचे बताए तरीके से अभी अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें।

विज्ञापन
AISSEE 2024 correction window closes today at exams.nta.ac.in, exam on January 28; Direct link here
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AISSEE 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, यानी 24 दिसंबर को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) के लिए आवेदन पत्र में सुधार के लिए खोली गई विंडो बंद कर देगी। जिन भी छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा किया था और उसमें कोई त्रुटि रह गई थी, वे आज हर हाल में उसमें सुधार कर लें। इसके लिए पंजीकृत छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - exams.nta.ac.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र में सुधार करना होगा।

विज्ञापन

24 जनवरी को होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AISSEE 2024 परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को आयोजित होनी है। इससे पहले, परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रमुख परीक्षाओं के साथ टकराव के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "कुछ प्रमुख राष्ट्रीय परीक्षाओं और 21 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) के बीच टकराव के कारण AISSEE 2024 को 28 जनवरी, 2024 (रविवार) को पूरे देश में पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AISSEE 2024 आवेदन पत्र में कैसे करें सुधार

एआईएसएसईई 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -

  • आधिकारिक वेबसाइट - Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • AISSEE 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • सुधार विंडो पर क्लिक करें और आवश्यक परिवर्तन करें।
  • फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed